अली अशरफ फातमी के JDU ज्वाइन करने से RJD हुई कमजोर!

,

   

राजद के दिग्गज नेता मोहम्मद अली अशरफ फातमी जदयू पार्टी में भर्ती हो गए हैं। रविवार को उन्होंने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं, उन्होंने जदयू में शामिल होने की कई वजह भी बताई। अली अशरफ फातमी लम्बे समय से राजद में रहकर अपनी नाराजगी जता रहे थे। जदयू में शामिल होने के संकेत फातमी ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ही दे दिया था।

किन्तु अब जब कर उन्होंने औपचारिकता पूरी की है। उल्लेखनीय है कि फातमी लोकसभा चुनाव के दौरान दरभंगा से लोकसभा सीट के टिकट को लेकर खफा थे।

पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया, किन्तु उन्होंने तभी मन बना लिया था कि उन्हें जेडीयू में भर्ती होना है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, जदयू की सदस्यता ग्रहण करते हुए फातमी ने नीतीश कुमार की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने जब से सियासत शुरू की तो जनता दल ज्वाइन किया था। उस समय नीतीश कुमार के साथ मैंने कार्य किया था। हालांकि, परिस्थिति में परिवर्तन के बाद राष्ट्रीय जनता दल में चले गए। किन्तु आज वह वापस नीतीश कुमार के साथ जनता दल यूनाइटेड में हैं।