कोरोनावायरस के कारण पैदा हुई आर्थिक संकट के लिए मदद करना चाहते हैं रघुराम राजन!

,

   

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन कोरोनावायरस महामारी के कारण पैदा होने वाले आर्थिक संकट से निपटने में मदद करने की इच्छा जताई है।

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, एक निजी टीवी न्यूज चैनल से बातचीत में राजन ने कहा कि यदि कोई कोरोनावायरस के कारण पैदा होने वाली मंदी से निपटने में मदद करने का आग्रह करता है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

 

उन्होंने कहा कि इस महामारी के कारण दुनिया निश्चित तौर पर महामंदी की ओर जा रही है और इसका ठहराव इस महामारी की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर निर्भर करेगा।

 

अमेरिका में शिक्षण कार्य कर रहे राजन का कहना है कि कहना है कि कहना है हमें अधिक से अधिक कंपनियों और लोगों को आश्वस्त करना चाहिए कि वायरस नियंत्रण में है।

 

हाल ही में राजन ने एक ब्लॉग में सुझाव दिया था कि अब लॉकडाउन के बाद की योजना बना लेनी चाहिए, कि वायरस का असर खत्म नहीं होता है तो क्या करेंगे? देश को लंबे समय तक पूरी तरह लॉकडाउन रखना मुश्किल होगा।

 

इसलिए हमें सोचना चाहिए कि सावधानी रखते हुए कम संक्रमण वाले इलाकों में कुछ गतिविधियां कैसे शुरू कर सकते हैं। साथ ही राजन ने गरीबों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए राशि पहुंचाने और स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज की मदद करने का सुझाव दिया था।

 

राजन ने कहा था कि भारत को पहले कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने पर फोकस करना चाहिए। इसके बाद ही प्रोत्साहन करने वाले उपाय करने चाहिए।

 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) चीफ क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने बीते गुरुवार को कहा था कि कोरोनावायरस महामारी के कारण 2020 में आई आर्थिक मंदी 1930 की मंदी से ज्यादा भवायह होगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि 2021 में इस मंदी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया ऐसे संकट से जूझ रही है जो उसने पहले कभी नहीं देखा था। Covid-19 ने हमारी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को काफी तेजी से खराब किया है। ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा था।

 

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 7 हजार 781 हो गई है। आज महाराष्ट्र में 92, गुजरात में 54, राजस्थान मेंं 18, उत्तरप्रदेश-झारखंड में 3-3, जबकि महाराष्ट्र में 2 नए मामले सामने आए।

 

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 7 हजार 447 संक्रमित हैं। इनमें से 6 हजार 565 का इलाज चल रहा है। 643 ठीक हुए हैं और 239 की मौत हो चुकी है।

 

दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक एक लाख दो हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 16 लाख 97 हजार संक्रमित हैं। वहीं तीन लाख 76 हजार ठीक हो चुके हैं।

 

अमेरिका में संक्रमण के मामले पांच लाख से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में संक्रमण से ठीक हुए 91 लोगों की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है।

 

उधर, ब्रिटेन में 24 घंटे में 980 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा आठ हजार 958 हो गया है।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि अगर लॉकडाउन खत्म करने में दुनियाभर के देशों को जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। इससे और ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है।