कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं अशोक गहलोत!

   

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस को अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द मिल सकता है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी की वर्किंग कमेटी में इस संबंध में विचार-विमर्श हो चुका है अशोक गहलोत से भी उनकी राय पूछी जा चुकी है।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से भी चर्चा हो चुकी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गहलोत होंगे, लेकिन इसमें भी एक बड़ी अपडेट यह है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी भी अशोक गहलोत के पास रहेगी। जानकारी मिली है की अशोक गहलोत ने सीएम पद पर भी काम करते रहने की भी इच्छा जाहिर की है।

वहीं, पार्टी के भीतर एक बड़ा धड़ा इस बात का समर्थक भी है कि इससे पार्टी को लाभ होगा। गौरतलब है कि अखिलेश यादव मायावती नवीन पटनायक जयललिता और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी काम करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अशोक गहलोत को देश के अन्य राज्यों में प्रोटोकोल भी मिल सकेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अशोक गहलोत को जिम्मेदारी देने के पीछे एक नहीं कई वजह है।