नहीं माने राहुल, यह नेता बन सकता है कांग्रेस का अध्यक्ष!

,

   

कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर माथापच्ची जारी है। राहुल गांधी इस्तीफे के फैसले पर अडिग हैं। पार्टी के नेताओं ने उन्हें काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन राहुल गांधी मानने को तैयार नहीं है।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, नए अध्यक्ष की तलाश जारी है। इस बीच खबर यह आ रही है कांग्रेस किसी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर सकती है। इसके लिए पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के नाम पर चर्चा हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी में यह विचार उभर रहा है कि कांग्रेस को अपने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में एक वरिष्ठ नेता का नाम लेना होगा। इसके लिए एके एंटनी के नाम की चर्चा जोरों पर है।

चर्चा यहां तक है कि एके एंटनी पार्टी प्रमुख से मुलाकात भी कर सकते हैं। अगर वर्किंग कमिटी के सदस्यों में सहमति हो गई, तो एके एंटनी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।