साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी से टिकट नहीं मिलना था- रामदास अठावले

,

   

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष और मोदी कैबिनेट में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने भोपाल से भाजपा द्वारा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से उम्मीदवार बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम मालेगांव ब्लॉस्ट में आया था। हेमंत करकरे के पास उनके खिलाफ काफी सबूत थे। ये बात उन्होंने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। आठवले ने प्रदेश की पांच सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारे हैं।

उन्होंने कहा कि वो प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी बनाने के बीजेपी के निर्णय से सहमत नही हैं। दरअसल, भोपाल पहुंचे रामदास आठवले ने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट में प्रज्ञा ठाकुर का नाम आया था।

हेमंत करकरे के पास काफी सबूत थे, जिसका मामला चल रहा है। लेकिन जैसे साध्वी प्रज्ञा ने शहीद को लेकर श्राप देने जैसा बयान दिया वो सही नहीं है। बीजेपी को प्रज्ञा ठाकुर को पार्टी का टिकट नहीं देना था।