बिमार स्टाफ़ से मिलने पुणे पहुंचे रतन टाटा!

, ,

   

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा अपने कर्मचारियों के प्रति कितने संवेदनशील हैं, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि 83 वर्ष की उम्र में वे अपने पूर्व कर्मचारी से मिलने 150 किलोमीटर दूर उसके घर पहुंच गए।

ADVERTISEMENT

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, रतन टाटा ने उक्त कर्मचारी से मिलने की तस्वीर भी लिंक्डइन में साझा की है।

कर्मचारी करीब दो वर्ष से बीमार था। टाटा मुंबई से पुणे स्थित फ्रेंड्स सोसाइटी में रह रहे कर्मचारी से बिना तामझाम के मिले।

रतन टाटा की सहृदयता उस वक्त भी देखने को मिली थी, जब वर्ष 2008 में 26-11 के नाम से मशहूर आतंकी हमला हुआ था।

ADVERTISEMENT

उस घटना में होटल ताज के प्रभावित सभी 80 कर्मचारियों के परिवार से रतन टाटा मिले थे।

यही नहीं, उन्होंने सभी कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की जिम्मेदारी उठाई।

उनके जो भी कर्जे थे, पूरी तरह माफ कर दिया। उस समय भी रतन टाटा की अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता सुर्खियां बनी थीं।

ADVERTISEMENT