RLD को यूपी की 3 सीटें मिली, कांग्रेस अभी भी महागठबंधन का हिस्सा है : अखिलेश

,

   

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव करीब है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दूसरे दलों के साथ गठबंधन करने में लगे हुए हैं। कई दलों के साथ गठबंधन हो गया है, कई प्रयासरत हैं। इस चुनाव में एनडीए और यूपीए को छोड़कर महागठबंधन की चर्चा भी जोरों पर चल रही है। जनसंख्या और लोकसभा सदस्यों की दृष्टि से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सबकी निगाहें टिकी हुईं हैं। इस प्रदेश के दो बड़े दल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसे महागठबंधन भी कहा जा रहा है क्योंकि इस गठबंधन में अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल भी शामिल है जबकि कांग्रेस इसमें नहीं है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस भी महागठबंधन में शामिल है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1102879018393710592/photo/1
अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमारे साथ है, हमारे गठबंधन का हिस्सा है। आपलोग (मीडिया) क्यों बार-बार कहते हैं कि कांग्रेस हमारे साथ आएगी या नहीं? मैं पहले भी कह चुका हूं कि कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है। हमारे गठबंधन में कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी।