सऊदी अरब से ईद मनाने भारत आये मुस्लिम लड़के संग फरार हुई RSS कार्यकर्ता की बेटी!

,

   

हरियाणा में एक आरएसएस कार्यकर्ता की बेटी का मुस्लिम से निकाह का इस्लाम धर्म अपनाने का मामला प्रकाश में आया है। खबर के मुताबिक, लड़की ने मर्जी से इस्लाम अपनाकर अपना नाम हुमा यरा रख लिया है, इसके बाद ही मुस्लिम लड़की से निकाह भी कर लिया है, इसके साथ ही लड़की ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की है।

वही लड़की के पिता ने आरोप लगाया है की वह लव जिहाद के खिलाफ अभियान चला रहा था, जिससे हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों से निकाह करने से रोका जा सके, इसलिए उसकी ही लड़की को निशाना बना कर के मुस्लिम बना दिया गया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के मुताबिक यमुनानगर के हमीदा इलाके के आरएसएस कार्यकर्ता की 19 साल की बेटी उसके ही पड़ोसी जो ईद मनाने सऊदी अरब से भारत आया था, के साथ फरार हो गई और पुलिस द्वारा खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला।

लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया, किन्तु लड़के घर पर छापा नहीं मारा गया तब संघ कार्यकर्ता ने यह बात संघ के आलाकमान तक पहुंचाई और हरियाणा सीएम मनोहर खट्टर के आदेश के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और इलाहाबाद तक भी लड़की का कोई सुराग नहीं मिला।

सूत्रों के अनुसार लड़की भागने से पहले पत्र लिखकर गई है। परिजनों को उसकी किताबों से ये पत्र मिला है। इसमें लिखा गया है कि वह अपनी मर्जी से जा रही है, किन्तु इस पर परिवार वालों को विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी बेटी ऐसा कर सकती है।