RSS में दम है तो राजनीतिक पार्टी घोषित करे- अशोक गहलोत

,

   

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के रामलीला मैदान की कांग्रेस भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि भारत बचाओ का नाम क्यों रखा गया, यह मैसेज देता है कि देश में क्या हो रहा है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि पूरा देश चिंतित है, भय का माहौल है, गुंडागर्दी का माहौल है।

चुनाव हारना एक अलग बात है। राष्ट्रवाद की बात की जाती है लेकिन इंदिरा गांधी ने तो पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए पर कभी उस पर राजनीति नहीं की मोदी जी सेना के पीछे छिपकर राजनीति करना चाहते हैं।

गहलोत ने कहा कि आज बीजेपी राज नहीं कर रही, इस देश में आरएसएस राज कर रहा है। आरएसएस में दम है तो खुद को राजनीतिक दल घोषित करे, आप यहां से संदेश लेकर जाएं और देश को बचाने की बात करें।