लव-जिहाद के खिलाफ़ हर कानून का RSS समर्थन करता है- होसबाले

, ,

   

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नव निर्वाचित सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने लड़कियों को विवाह और धर्मांतरण के लिए प्रलोभन दिए जाने की कड़ी निंदा की।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने शनिवार को कहा कि संघ इसके खिलाफ कानून लाने वाले राज्यों का समर्थन करता है। आने वाले दिनों में बौद्धिक अभियान की इस दिशा में काम किया जाएगा जो भारत के विमर्श के बारे में सही जानकारी देने पर लक्षित होगा।

होसबाले ने आगे कहा, ‘अदालतें लव जेहाद शब्द का इस्तेमाल करती हैं, हम नहीं करते। इसमें धर्म का कोई सवाल ही नहीं उठता है। भारत का अपना विमर्श है।

इसकी सभ्यता के अनुभव और इसके विवेक को नए भारत के विकास के लिए अगली पीढ़ी तक पहुंचाना होगा।

हिंदू समाज में छुआछूत और जाति आधारित असमानता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। संघ में ऐसे हजारों लोग हैं, जिन्होंने अंतरजातीय विवाह किए हैं।