RSS कार्यकर्ता की बेटी ने इस्लाम क़बूल कर मुस्लिम लड़के से किया निकाह, अब कोर्ट से मांगी सुरक्षा

, ,

   

हरियाणा- आरएसएस कार्यकर्ता की बेटी ने मुस्लिम युवक ने निकाह कर लिया है। निकाह से पहले मुस्लिम धर्म अपनाया और अपना नाम हुमायरा रखा। जिसके बाद अब उसने  प्रोटेक्शन के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दी है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 17 जून की तारीख दी है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने लव जिहाद के कई मामले पकड़वाए, इसी रंजिश में विशेष समुदाय ने टारगेट किया।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक ,यमुनानगर के पुराना हमीदा से सोमवार को संघ वर्कर की बेटी लापता हुई थी। सउदी अरब से ईद पर आए पड़ोसी मुस्लिम युवक, उसकी बहन व दो साथियों पर साजिशन अगवा करने का आरोप है। पुलिस ने इलाहाबाद तक तलाश की, लेकिन युवती नहीं मिली।

 

खबर के मुताबिक, हमीदा क्षेत्र से आरएसएस वर्कर की 19 साल की बेटी सोमवार को घर से लापता हो गई थी। लड़की के पिता का आरोप था कि बेटी घर से सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार की नकदी भी साथ ले गई है। उन्होंने पड़ोसी मुस्लिम युवकों पर अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सोमवार को शिकायत पर केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों के घर पर रेड नहीं की।

लड़की के पिता ने कहा कि मंगलवार उन्होंने दिल्ली में आरएसएस पदाधिकारियों तक बात पहुंचाई तब सीएम मनोहर लाल खट्टर को जानकारी दी गई। इसके बाद अम्बाला रेंज की पुलिस हरकत में आई। सुबह ही एडीजीपी आलोक राय व यमुनानगर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं कुरुक्षेत्र एसपी आस्था मोदी भी यमुनानगर में टीमों के साथ पहुंचीं। रेड नहीं करने वाली पुलिस इलाहाबाद तक तलाश में पहुंच गई। शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया।

लड़की के पिता ने मीडिया को  बताया कि बेटी सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से अचानक चली गई। तलाशने पर पता नहीं चला। शक है कि बेटी को नबील, उसकी बहन नाबिया, उसके साथी परवेज, जावेद ने साजिशन अगवा किया है। पुलिस ने धारा-366, 120बी और 379 में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को पुलिस से कहा था कि आरोपियों के घर पर रेड की जाए, लेकिन पुलिस ने 100 मीटर दूर रेड नहीं की। यह लव जेहाद का मामला है। एक गिरोह हमीदा में बना हुआ है, जो फंसाकर धर्म परिवर्तन कराता है।

वहीँ एडीजीपी आलोक राय ने कहा था कि 7 टीमें युवती की तलाश में लगी हैं। जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा। उसके मिलने पर ही पता चलेगा कि लव जेहाद का मामला है या नहीं।