भ्रष्टाचारियों की मदद करने के लिए मोदी सरकार RTI कानून को कमजोर बना रही है- राहुल गांधी

,

   

सूचना का अधिकार कानून में संशोधन को राज्यसभा की मंजूरी मिलने के दो दिन बाद निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों की मदद करने के लिए सरकार कानून को कमजोर बना रही है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, राहुल ने ट्वीट के जरिए कहा कि सरकार भ्रष्ट लोगों को देश से चोरी करके भागने में मदद करने के लिए आरटीआई कानून को कमजोर बना रही है।

हैरानी की बात है कि अक्सर भ्रष्टाचार का विरोध करने वाली भीड़ अचानक गायब हो गई है। उनका यह बयान आने से दो दिन पहले गुरुवार को राज्यसभा ने आरटीआई विधेयक में संशोधन को मंजूरी प्रदान की। हालांकि इस दौरान विपक्षी की ओर से इसका पुरजोर विरोध किया गया।