क्या रुस बना रहा है खतरनाक बम?

, ,

   

रूस ने परमाणु बम से भी खतरनाक हथियार बना लिया है जिसको अमेरिका का डिफेंस सिस्टम भी नहीं पकड़ सकता।

 

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, लेकिन रूस के पास है Avangard हाइपरसोनिक ग्लाइड वीइकल है। देश का पहला स्ट्रैटिजिक मिसाइल फोर्स रेजिमेंट परमाणु क्षमता वाले इस वीइकल के साथ जंगी बेड़े में शामिल हुआ है।

 

इस वीइकल की स्ट्राइक स्पीड और इंटरसेप्शन से बचने की ताकत इसे परमाणु बम से भी खतरनाक बनाती है। Sina के मुताबिक Avangard के जरिए रूस अमेरिका को संदेश देना चाहता है कि रूस की मिसाइलों के सामने अमेरिका का एयर डिफेंस किसी काम का नहीं है।

 

पिछले साल ही रूस के रक्षा मंत्री सर्जेई शोइगू ने इस बात की पुष्टि की थी कि इसे जंगी बेड़े में शामिल किया गया है।

 

रूस की स्ट्रैटिजिक मिसाइल फोर्स के कमांडर कर्नल जनरल सर्जेई काराकीव ने कहा था कि Avangard को यासनेन्स्की मिसाइल कंपाउंड में मॉस्को से 1,200 किमी दूर तैनात किया गया है।

 

कुछ दिन पहले ही द वॉशिंगटन पोस्ट में छपे जर्नलिस्ट बॉब वुडवर्ड की किताब के अंश में यह पता चला था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा परमाणु हथियार सिस्टम बनाने का दावा किया था जो देश में पहले कभी नहीं देखा गया था।

 

उन्होंने यहां तक कहा था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऐसा कुछ पहले कभी सुना भी नहीं होगा।