मुंबई में रैश ड्राइविंग के आरोप में पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम के बेटे फिडेल करीम को गिरफ्तार किया गया है।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, सबा करीम के बेटे फिडेल करीम ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए 24 साल की एक महिला को ठोकर मार दी।
Maharashtra: Former cricketer Saba Karim's son, Fidel Saba was arrested on 7th January 2020 for hitting a woman pedestrian with his car while trying to overtake a vehicle in Mumbai. An FIR was registered against him. He was later released on bail.
— ANI (@ANI) January 7, 2020
महिला गंभीर रूप से घायल है। उन्हें मुम्बई के जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Mumbai: Saba Karim’s son arrested for running over woman, gets bailhttps://t.co/9fJHBmvxoe
— The Indian Express (@IndianExpress) January 7, 2020
सबा के बेटे फिडेल के खिलाफ मुम्बई के गांव देवी पुलिस स्टेशन में धारा 279 और 338 के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गयी।
यह घटना मंगलवार सुबह 6 बजे पेडर रोड के केम्प कॉर्नर के पास हुई। फिडेल करीम एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे तभी उनकी कार दूसरी लेन में घुस गई और सामने सड़क पार कर रही महिला कार की चपेट में आ गयी।
फिडेल अपनी कार पर नियंत्रण नही रख पाए और उन्होंने महिला को ठोकर मार दी।