होली मनाने को लेकर सैफ़ अली खान ने लिया बड़ा फैसला!

,

   

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे तैमूर पहली बार हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अपने पटौदी पैलेस में होली मनाएंगे।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, तैमूर इस महीने के आखिरी हफ्ते में पटौदी के अपने पैतृक पैलेस में पहुंच रहे हैं। पूरा परिवार करीब 15 दिन पटौदी में बिताएगा। पटौदी पैलेस में तैमूर के आने की खबर मिलने के बाद तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।

 

तैमूर यहां घुड़सवारी सीखेंगे और इस इलाके के बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेलेंगे।

 

तैमूर की पटौदी हॉउस में यह दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले थोड़े अर्से पहले जब करीना अपना जन्मदिन मनाने पटौदी आई थी, तब सैफ और तैमूर भी उनके साथ थे।

 

गौरतलब है कि सैफ के पिता मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली पटौदी यहां लंबे समय तक रहे हैं। सैफ की मां शर्मिला टैगोर भी यहां आती रही हैं।

 

हैरानी जनक बात यह है कि सैफ कई बार पटौदी पैलेस का रास्ता भूल जाते हैं।

 

जब भी वे पटौदी आते हैं, यहां कहीं न कहीं निर्माण कार्य हो जाता है और ऐसे में वे अपने इस पैतृक घर का रास्ता भूल जाते हैं। पिछली बार जब सैफ गलत रस्ते पर मुड़ लिए थे तो उन्हें स्थानीय युवकों ने ही पटौदी पैलेस तक पहुंचाया था।