मौत के बाद ऋषि कपूर से सलमान खान ने मांगी माफ़ी!

,

   

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से पूरे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन ने बॉलीवुड को बड़ा झटका दे दिया है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ नेता और आम आदमी भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ने भी ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन दुख जताया है।

 

 

सलमान खान ने अपने ट्वीट में ऋषि कपूर से कहा कि कहा सुना माफ। सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि भगवान आपकी आत्मा को शांति दे चिंटू सर, कहा सुना माफ, शांति और प्रकाश दोस्तों के लिए।

 

बता दें कि कई बार मीडिया में ऐसी खबरें सामने आईं थी कि जिसमें सलमान खान और ऋषि कपूर के बीच तकरार की बात कही गई थी।

 

सलमान खान और ऋषि कपूर ने ‘ये है जलवा’ फिल्म में एक साथ काम किया था। सलमान खान ने इस फिल्म में बेटे को किरदार निभाया था।

 

ऋषि कपूर ने उनके पिता की भूमिका निभाई थी। ऋषि कपूर के निधन को लेकर प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, परिणीति चोपड़ा समेत कई सितारों और राजनीतिक दलों नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।