हरियाणा की मशहूर सिंगर सपना चौधरी बीजेपी में होंगी शामिल। लगभग यह तस्वीर साफ़ हो चुकी है। खबरों की माने तो वो मनोज तिवारी के सम्पर्क में हैं और जल्द बीजेपी में शामिल होंगी।
मालूम हो कि दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान में रविवार को हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भाजपा में शामिल होगी।
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में सपना चौधरी भाजपा की पहली सदस्यता लेगी। भाजपा शनिवार से पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है और लोगों को पार्टी से जोड़ने में लगी है।