सऊदी अरब ने नाबालिगों की मौत की सजा को ख़त्म किया

,

   

सऊदी अरब के किंग सलमान ने नाबालिगों के लिए मौत और कोड़े मारने की सजा खत्म करने का आदेश दिया है। इन सजा को कैद और जुर्माने में बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। माना जा रहा है कि किंग सलमान के बेटे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की रणनीतियों के तहत ये बदलाव किए जा रहे हैं। वह देश में मानवाधिकार के खराब रिकॉर्ड को सुधारने की कवायद कर रहे हैं। इसे देश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने और विश्व स्तर पर सऊदी अरब की प्रतिष्ठा को स्थापित करने के प्रयास माने जा रहे हैं।

इससे पहले भी क्राउन प्रिंस सलमान ने सऊदी अरब में कई उदारवादी नीतियां अपनाई हैं। उन्होंने देश में महिलाओं को कार चलाने की अनुमति दी, जिसे 2018 में सऊदी का एतिहासिक क्षण बताया गया था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में दुनिया में सबसे अधिक मानवाधिकारों का हनन किया जाता है।