सऊदी अरब में तख्तापलट की कोशिश, शाही परिवार के तीन सदस्यों पर देशद्रोह का मामला दर्ज!

,

   

हर दिन कोई न कोई ऐसी खबर सुनने को मिल ही जाती है कि आज जुर्म और देशद्रोह की साजिस का खुलासा हुआ, तो कही चोरी डकैती की खबर से लोगों में कोहराम पैदा हो रहा है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, हाल ही में सऊदी अरब में 2 वरिष्ठ प्रिंस समेत शाही परिवार के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन पर देशद्रोह और सरकार का तख्‍ता पलट करने की साजिश रचने का आरोप लगा है।

सऊदी राजकुमारों के खिलाफ इस कार्रवाई को क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की सत्ता पर बढ़ती पकड़ के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा इन गिरफ्तारियों को सऊदी अरब में शाही परिवार के अन्य सदस्यों के लिए चेतावनी की तरह देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान का समर्थन नहीं करने के कारण ये गिरफ्तारियां हुईं हैं। इसको सऊदी अरब के शाही परिवार में सत्‍ता को लेकर संघर्ष के तौर पर भी देखा जा रहा है।

जंहा इस बात का पता चला है कि क्राउन प्रिंस किंग सलमान के बेटे हैं और माना जाता है कि उनके समर्थन से ही वह सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

अमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल ने सबसे पहले इन गिरफ्तारियों की खबर दी थी।

सूत्रों कि माने तो अखबार में शाही परिवार के एक करीबी के हवाले से बताया गया कि किंग सलमान के छोटे भाई प्रिंस अहमद बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद और उनके भतीजे प्रिंस मुहम्मद बिन नायेफ को शुक्रवार तड़के उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया. उनके बर्ताव ने नेतृत्व को नाराज कर दिया था।

जंहा यह भी कहा जा रहा है कि दोनों वरिष्ठ प्रिंस पूर्व में गृहमंत्री और सुरक्षा जैसी अहम जिम्मेदारियों को निभा चुके है। प्रिंस नायेफ के छोटे भाई प्रिंस नवाफ बिन नायेफ को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं शाही कोर्ट से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि किंग के बेटे ने मध्य 2017 में 60 वर्षीय प्रिंस मुहम्मद बिन नायेफ को उनके पद से हटा दिया था। लेकिन तभी से उन पर नजर रखी जा रही थी।

78 साल के प्रिंस अहमद की गिरफ्तारी अप्रत्याशित मानी जा रही है क्योंकि वह किंग के छोटे भाई होने के साथ ही सत्तारूढ़ अल सऊद परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। लेकिन उन्हें 34 वर्षीय क्राउन प्रिंस का विरोधी माना जाता है।