प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आ रहे हैं भारत, जोरदार स्वागत की तैयारी!

   

सऊदी अरब के 33 वर्षीय क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान इन दिनों काफी चर्चा में है। वह फिलहाल दो दिन कि पाकिस्तान यात्रा पर हैं और मंगलवार को पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए उनकी ये यात्रा काफी महत्व रखती है।

आपको जानकार हैरानी होगी की मुहम्मद बिन सलमान को तीन साल पहले तक कोई नहीं जानता था। तीन साल में उन्होंने अपने कुछ विवादित फैसलों और चर्चित शौक के जरिए दुनिया भर में अपनी पहचान कायम की है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के पिता वर्ष 2015 में सऊदी अरब के राजा बने तो वह भी चर्चा में आ गए। इससे पहले सऊदी अरब के बाहर उन्हें कोई नहीं जानता था।

सलमान का जन्म 31 अगस्त 1985 में हुआ था। वह तब के प्रिंस सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउदी की तीसरी पत्नी फहदाह बिन फलह बिन सुल्तान के सबसे बेटे हैं। उन्होंने देश की राजधानी रियाद स्थित किंग सउद विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है। इसके बाद वह कई सरकारी संस्थाओं में काम किया।

मुहम्मद बिन सलमान उस वक्त चर्चा में आए जब उन्हें, उनके चचेरे भाई मुहम्मद बिन नईफ की जगह क्राउन प्रिंस बना दिया गया। ये फैसला उनके पिता और सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउदी ने लिया था। मुहम्मद बिन सलमान से पहले मुहम्मद बिन नईफ ही सऊदी के क्राउन प्रिंस थे।

क्राउन प्रिंस बनने से पहले मुहम्मद बिन सलमान अपने पिता के विशेष सलाहकार भी रह चुके हैं। वर्ष 2009 में उनके पिता रियाद के गवर्नर थे। तब मुहम्मद बिन सलमान ने उनके सलाहकार की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वर्ष 2013 में उन्हें मंत्री पद का दर्जा देते हुए क्राउन प्रिंस कोर्ट का मुखिया बना दिया गया था। जनवरी 2015 में उनके पिता ने किंग बनने के बाद उन्हें रक्षा मंत्री बना दिया था।