सऊदी अरब के इस शख्स ने की सार्क पर बैठकर सवारी, वीडियो हुआ वायरल!

, ,

   

दुनिया में अजब गजब के शौक वाले लोग हैं कुछ लोग स्टं’ट करने के बहुत शौ’कीन होते हैं, उनमें से कोई ऊंचाई से छलांग लगाता है, तो कोई इमारतों पर चढ़ता है।

 

बहुत से लोग जानवरों के साथ स्टं/ट करने को लेकर बहुत शौ’क़ीन होते हैं। आप हॉर्स राइडिंग की वीडियो तो बहुत देखें होंगे लेकिन क्या कभी किसी को शॉ’र्क राइडिंग करते देखा है ?

 

 

यकीन मानिए ये सुनते ही सबके रों’गटे खड़े हो जाते हैं लेकिन हकीकत में ऐसा हुआ है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

 

सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। यह वीडियो एक ऐसे शख्स का है, जो बीच समुद्र में एक व्हेल शार्क जैसी विशाल मछली की सवारी कर रहा है।

 

 

यह वायरल वीडियो सउदी अरब के शहर यानबू में लाल सागर का है जहां जकी-अल-सबाही नाम का यह शख्स समुद्र में अपनी नाव पर साथियों के साथ बैठा हुआ था।

 

इसी दौरान उसकी नाव के पास कई सारी व्हेल शार्क मछलियां आ गईं। इसी दौरान अपनी नाव के करीब आई एक व्हेल शार्क पर यह शख्स कूद गया और उसकी पीठ पर बैठ गया।

 

वीडियो में दिख रहा है कि नाव के आस-पास कई व्हेल शार्क घूम रही हैं और इन्हीं में से एक की पीठ पर ये शख्स बैठा हुआ है। इस वीडियो में एक आदमी को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, “सावधान, यह आपको निगल सकता है।”

 

अल-सबाही ने इस दौरान मछली के पंख (फिन) को पकड़ा हुआ था और वह उसकी सवारी कर रहा था। वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह शख्स बेखौफ होकर इस मछली से खेल रहा है। गौरतलब है कि लाल सागर में व्हेल शार्क का दिखना दुर्लभ है।

 

साभार- डेली सीजी न्यूज़