हिंदुत्व एक राजनीतिक सिद्धांत है, जो अलग-थलग करने पर आधारित है- शशि थरूर

, ,

   

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भारत में सेक्युलरिज्म खतरे में है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, बीजेपी इस शब्द को ही संविधान से हटाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस अच्छे से समझती है कि हिंदूवाद और हिंदुत्व में क्या अंतर है।

 

शशि थरूर ने कहा है कि सेक्युलरिज्म सिर्फ एक शब्द है। अगर सरकार इस शब्द को संविधान से हटा भी देती है, तो ये भारत में बना ही रहेगा।

 

उन्होंने कहा है कि हमारे देश में कई सारी चीजें हैं जो संविधान का मूल रूप हैं। सिर्फ एक शब्द को हटा देने से ये भारत से नहीं निकल पाएंगे।

 

शशि थरूर ने कहा है कि कांग्रेस के रग-रग में धर्मनिरपेक्षता है। वो बीजेपी का लाइट वर्जन बनने का खतरा मोल नहीं ले सकती। इससे कांग्रेस पार्टी जीरो हो जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि कई समस्याएं हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी कभी भी बीजेपी का दूसरा रूप नहीं बन सकती। हम कभी भी वो बनने की कोशिश नहीं कर सकते हैं, जो हम हैं हीं नहीं।

 

उन्होंने कहा कि हम हिंदुत्व और हिंदूवाद का अंतर समझते हैं। हिंदूवाद का हम सम्मान करते हैं, क्योंकि वो आलोचलात्मक नहीं है। लेकिन हिंदुत्व एक राजनीतिक सिद्धांत है, जो अलग-थलग करने पर आधारित है।