बिहार के बक्सर में गंगा में कई शव तैरते मिले!

, ,

   

बिहार के बक्सर जिले में गंगा नदी में कुछ शव उतराते देखे गए। जिले के सीडीओ (उप मंडल अधिकारी) केके उपाध्याय ने कहा कि गंगा नदी में 10-12 शव उतराते देखे गए थे।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, ऐसा लगता है कि ये शव पांच-सात दिन से नदी में हैं। हमारे यहां शव को नदी में बहाने की प्रथा नहीं है हम अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहे हैं।

एसडीओ उपाध्याय ने कहा कि यह जांच का विषय है कि ये शव कहां से आए। उन्होंने अंदेशा जताया कि ये शव वाराणसी प्रयागराज या किसी अन्य स्थान से आए हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हम घाट के आसपास के इलाकों के पास तैनात अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट कर रहे हैं कि ऐसा दोबारा न हो।