लॉकडाउन: शाहरुख खान ने एक खास संदेश शेयर किया!

, ,

   

शाहरुख खान ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि उन में कई लोगों को मोटिवेट करनी की भी क्षमता है। एक्टर अपनी बातों से किसी को भी पॉजिटिव कर सकते हैं।

 

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, उनका हर चीज में पॉजिटिव ढूंढ लेना काबिल-ए-तारीफ है। अब जब देश में हर कोई इस लॉकडाउन से परेशान चल रहा है, ऐसे समय में भी शाहरुख खान ने लोगों के साथ एक खास संदेश शेयर किया है।

 

 

शाहरुख खान ने सभी को बताया है कि इस लॉकडाउन ने हमें क्या सिखाया है। शाहरुख के मुताबिक इस लॉकडाउन के चलते हमें उन बातों का एहसास हुआ है जो शायद पहले कभी नहीं हुआ। शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर 5 सीख शेयर की हैं।

 

वो कहते हैं- हम लंबे समय से अपनी कितनी इच्छाओं को बिना पूरा करे रह रहे हैं, लेकिन अब एहसास हुआ कि वो कभी इतनी जरूरी थी ही नहीं।

 

अब समझ आ गया है कि हमें अपने करीब ज्यादा लोगों की जरूरत नहीं है, बल्कि उनकी जरूरत है जिन से आप इस लॉकडाउन में बात कर सकें।

 

अब एक बार अगर समय रुक जाए तो अपनी सभी उन झूठी असुरक्षाओं को भुला फिर जिंदगी को जीना है. जिन से कभी लड़े थे, उनके साथ हंसना है। इन सब के ऊपर प्यार हमेशा जिंदा रहेगा, उसकी कीमत कभी कम नहीं होगी चाहे कुछ भी हो जाए।

 

अब शाहरुख खान की ये सीख फैंस को भी काफी रिलेटेबल लग रही हैं. वो एक्टर की हर बात को समझ भी रहे हैं और अपनी सहमति भी जता रहे हैंं।

 

वैसे शाहरुख खान ने इस पोस्ट के साथ अपनी एक अच्छी सेल्फी भी शेयर की हैै। शाहरुख की ये पोस्ट इस समय जमकर वायरल हो रही हैै।

 

बता दें कि शाहरुख खान ने कोरोना संकट के बीच काफी मदद की हैै। उन्होंने खुद तो दिल खोलकर दान किया ही है, इसके अलावा उन्होंने दूसरों को भी डोनेट करने के लिए प्रेरित किया है।