शाहरुख खान 55 साल के हुए: बुर्ज खलीफा पर दी शुभकामनाएं!

,

   

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

 

इ-24 पर छपी खबर के अनुसार, शाहरुख खान ने अपना 55वें जन्मदिन का जश्न परिवार के साथ देश से दूर दुबई में मनाया।

 

 

इस दौरान शाहरुख खान के जन्मदिन पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को किंग ऑफ रोमांस के नाम से रोशन कर दिया गया। जी हां, बुर्ज खलीफा के जरिए शाहरुख खान को बर्थडे की शुभकामनाएं दी गईं।

 

शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर करण जौहर भी उनके साथ दुबई में ही मौजूद हैं। करण जौहर ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 

https://twitter.com/aamir_khan/status/1323269114882916352?s=20

 

वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब बुर्ज खलीफा के ज़रिए शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी गई है।

 

 

साल 2019 में भी शाहरुख का जन्मदिन दुबई में ऐसे ही धूमधाम से सेलीब्रेट किया गया था। जिसका एक वीडियो खुद शाहरुख ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया था।

 

 

इसी बीच, कोरोना काल के चलते देश में उनके फैंस के लिए चहीते बादशाह खान का जन्मदिन फीका ही रहा। हर साल की तरह इस साल शाहरुख खान के बंगले के बाहर उनके फैंस का मेला नहीं लग पाया।

 

 

शाहरुख खान ने अपने तमाम फैंस से निवेदन किया था कि इस बार वह उनके घर के बाहर इकठ्ठा ना हो। शाहरुख ने कहा था “इस बार का प्यार थोड़ा दूर से यार।

 

 

दरअसल, हर साल ईद और अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान फैंस से मिलने घर की बालकनी में जरुर आते थे। और हाथ हिलाकर फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देते थे।

 

 

इन खास मौकों पर शाहरुख खान के फैंस लाखों की तादाद में उनके घर के बाहर इक्ट्ठा हुआ करते थे। लेकिन कोरोना काल की वजह से वहां दिनभर सन्नाटा ही पसरा रहा। इक्का दुक्का फैंस शाहरुख खान के बंगले के बाहर से ही सेल्फी लेकर लौट गए।