बिलकिस दादी को दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार किया गया!

,

   

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध का चेहरा बनी शाहीन बाग की दादियों में से एक, ‘बिलकिस’ को दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार किया गया।

 

कोहराम डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मैगजीन ‘टाइम’ के बाद अब बीबीसी ने सोमवार को ‘बिलकिस’ को 2020 के लिए दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है।

 

बिलकिस दादी बीबीसी की सूची में 15 वें स्थान पर है। उन्हे नेतृत्व श्रेणी में चुना गया है।

 

उनके अलावा, जिन तीन अन्य महिलाओं ने इस सूची में जगह बनाई है, वे संगीतकार इसिवानी, पैरा-एथलीट मानसी जोशी और जलवायु कार्यकर्ता रिधिमा पांडे हैं।

 

पिछले साल बीबीसी की सूची में भारत की आठ महिलाओं को शामिल किया गया था।