कनिका कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी!

,

   

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। कनिका की छठी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी।

 

प्रभा साक्षी पर खबर पर छपी खबर के अनुसार, कनिका की पहली चार रिपोर्टें पॉजिटिव आई थीं लेकिन अंतिम दो रिपोर्ट नेगेटिव आईं। अस्पताल से छुट्टी के समय कनिका बेहद खुश नजर आ रही थीं।

 

उन्होंने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का शुक्रिया भी अदा किया। कनिका को लेने के लिए उनके परिजन अस्पताल में मौजूद थे। हालांकि अभी कनिका को 14 दिन तक घर में पृथक वास में ही रहना होगा।

 

कनिका संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानि पीजीआई में भर्ती थीं।

 

गौरतलब है कि कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत लौटने के बाद कई पार्टियों में शामिल हुई थीं। कनिका को पता था कि उन्हें कोरोना वायरस है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने यह जानकारी छिपाई थी।

 

इस बात को लेकर कनिका की काफी आलोचना हुई थी। कनिका कपूर के खिलाफ उत्तर प्रदेश में शिकायत भी दर्ज करवायी गयी। 20 मार्च को ये बात सामने आयी थी की कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।