विवादित बयान देने के बाद फिर बिगड़ी सोनू निगम की तबीयत, नेपाल के अस्पताल में भर्ती कराए गए!

,

   

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को लेकर हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। सूत्रों की माने तो सोनू को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जी हाँ.. आपको बता दें कुछ दिन पहले ही सोनू को इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था और अब फिर से उनकी तबियत ख़राब हो गई है। जानकारी के मुताबिक सोनू को नेपाल के अस्पाल में भर्ती किया गया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर की माने तो सोनू को अचानक से ही पीठ में तेज दर्द उठा था जिसके चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनू नेपाल के पोखरा में कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे हुए थे और इस दौरान उनकी सेहत बिगड़ गई।

फिर सिंगर को काठमांडू के नॉर्विक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हॉस्पिटल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की डेप्यूटी जनरल मैनेजर आरपी मैनाली ने इस खबर की पुष्टि की है।

सोनू की सेहत के बारे में बात करते हुए मैनाली ने बताया कि, “उन्हें अस्पताल के वीआईपी लॉन्ज में भर्ती कराया गया है। उन्हें पीठ में एक्यूट बैक पेन हुआ था। MRI किया जा चुका है और हम अब रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के बाद ही पता चलेगा कि आगे उन्हें क्या ट्रीटमेंट दिया जाना है। आपको बता दें सोनू का इलाज डॉक्टर पंका जलन और डॉक्टर प्रवीण नेपाल द्वारा किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही सोनू पुलवामा हमले के बाद अपने एक वीडियो के कारण चर्चाओं में आए थे।

https://twitter.com/AashuSpeak/status/1096380363067322368?s=19

दरअसल सोनू ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘जवानों की शहादत का अफसोस आप क्यों मना रहे हैं? आप तो भारत तेरे टुकड़े होंगे… जैसी सोच रखने वाले सेक्युलर लोग हैं।’ उन्हें इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा था।