लॉकडाउन के दौरान शादी, पिता ने दहेज़ में दिए मास्क और सेनेटाइजर!

,

   

लॉकडाउन के बीच में जयपुर में कई शादियां हो रही हैं। लेकिन आमेर में कोरोना से लड़ने के लिए एक पिता ने अनोखी पहल शुरू की।

 

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, गणेश नारायण सैनी ने अपनी बेटी को दहेज में सैनिटाइजर और मास्क देकर कोरोना से लड़ने के लिए सुरक्षा का संदेश दिया।

 

प्रियंका और वैशाली नगर के रहने वाले तरुण की शादी की तारीख 2 दिन पहले ही तय हुई। जिसके बाद शुभ मूहर्त में दोनों ने सात फेरे लिए. कलेक्टर की अनुमति मिलते ही वर-वधु के परिजनों ने फिजूल खर्च ना करते हुए तुरंत शादी कर दी।

 

लॉकडाउन में हुई इस शादी में लोगों ने नियमों का पूरी तरह से पालन कियाा। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन पंडित और कन्यादान करने वाले माता-पिता ने भी मास्क पहना हुआ था।

 

इसके साथ ही, शादी में आने से पहले सभी ने अपने हाथों को सैनिटाइज कर रखा था और सोशल डिस्टेंसिंह का भी विशेष ध्यान रखा गया।

 

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका और तरुण की शादी 26 मई को होनी थी. लेकिन लॉकडाउन बढ़ने के कारण उन्होंने जल्द ही शादी करने का फैसला लियाा।

 

वर-वधु की 2 दिन पहले ही शादी की तारीख तय हुई और उसके तुरंत बाद कलेक्टर से परमिशन ली गई। जिला प्रशासन ने भी 1 दिन में ही शादी की परमिशन दे। उसके अगले दिन ही दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए।