कोविड-19: देशभर में 61 हजार से अधिक नये मामलें!

, ,

   

भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार धीरे धीरे कम होती दिख रही है। बीते कई दिनों से कोरोना के मामलों में कमी देखी गयी है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, आज भारत में कोरोना वायरस के 61 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि, बीते दिनों देश में कोरोना वायरस के 80 से 90 हजार के बीच मामले दर्ज किए जा रहे थे।

 

वहीं देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि आज देश में आज कोरोना वायरस के 61 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 66 लाख 85 हजार से पार हो गयी है और ठीक होने वालों की संख्या 56 लाख 62 हजार से ज्यादा हो गई है।

 

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 61,267 मामले सामने सामने आये हैं। और एक दिन में 884 लोगों की मौत हुई है।

 

इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 66,85,083 हो गयी है। जिसमें 9,19,023 मामले एक्टिव हैं। जबकि राहत की बात यह है कि देश में 56,62,491 मरीज ठीक हो गये हैं।

 

 

वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 1,03,569 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

भारत में अब तक 8 करोड़ 10 लाख से ज्यादा किए गए टेस्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 5 अक्टूबर तक 8 करोड़ 10 लाख 71 हजार 797 (8,10,71,797) टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 5 अक्टूबर को 10,89,403 टेस्ट किये गए हैं।