श्रीलंका हमले के मुख्य आरोपी को लेकर नया खुलासा, भारत में…?

,

   

खुफिया एजेंसी तमिलनाडु और केरल में उन लोगों की ट्रैकिंग कर रही हैं, जिनके नंबर जहरान हाशिम की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआरएस) में मिले हैं। जहरान श्रीलंका हमलों का मास्टरमाइंड है। जिसने श्रीलंका में 21 अप्रैल को आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। एक सुरक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ये माना जा रहा है कि हाशिम ने भारत में 2018 के आखिर में करीब तीन महीने बिताए थे। अधिकारी का कहना है कि हाशिम की सीडीआर इसी समय और श्रीलंका लौटने के बाद की हैं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, हाशिम आत्मघाती हमलावरों के समूह में शामिल था। जिन्होंने ईस्टर संडे पर चर्च और पांच सितारा होटलों को निशाना बनाया। जिसमें करीब 250 लोगों की मौत हो गई।