इस नेता को बनाया गया दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष

,

   

शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली चल रहे दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस को अब उसका मुखिया मिल गया है।

किर्ति आज़ाद को दी गई यह पोस्ट
जागरण डॉट कॉम के अनुसार, यह जिम्‍मेदारी सुभाष चोपड़ा को दी गई है। वहीं कीर्ति आजाद को भी अभियान समिति का अध्यक्ष चुना गया है।

इनके उपर थी सभी की नज़रें
बता दें कि भाजपा से हाल में ही कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले बिहार के नेता कीर्ति आजाद पर भरोसा जताते हुए उनके अध्‍यक्ष बनने की कामना को पंख लगा दिए थे। कुछ दिनों से मीडिया में यह खबरें तैर रहीं थी कि कीर्ति आजाद के नाम पर जल्‍द ही मुहर लग सकती है।

किर्ति आजाद भी कतार में थे
हालांकि इन सब अटकलबाजियों के बीच सुभाष चोपड़ा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। वहीं कीर्ति आजाद को भी दिल्‍ली की सियायत में उतार कर कांग्रेस ने पूर्वांचल की राजनीति को हवा दे दी है