चक्रवार्ती तूफान अम्फान: पश्चिम बंगाल में 12 लोगों की मौत!

,

   

सुपर साइक्लोन अम्फान ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई है। इस चक्रवाती तूफान अम्फान से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, तूफान से यहां के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। तूफान बुधवार दोपहर 2:30 बजे की करीब पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हातिया द्वीप के बीच तट से टकराया था।

 

इस दौरान यहां पर बुधवार को 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बताया जा रहा कि हवा की गति अब थम गई है और तूफान बांग्लादेश की तरफ बढ़ गया है।

 

कोलकाता में आए चक्रवात अम्फान के कारण छोटी झोपड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गए और रास्ते में कई पेड़ गिरे हुए हैं। फायर बिग्रेड की टीम पेड़ को काट कर रास्ते साफ कर रहे हैं।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पिछले 6 घंटों के दौरान चक्रवात अम्फान 27 किमी/ घंटा की गति से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा।

 

आगे चक्रवाती तूफान के रूप में कमजोर हो गया और बांग्लादेश, कोलकाता के करीब 270 किमी दूर उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित है। तूफान उत्तर पूर्व की ओर बढ़ा

 

ड्यूटी से इनकार आईएमडी ने कहा कि बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तट पर गंभीर चक्रवाती तूफान अम्फान बीते 6 घंटों के दौरान 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है।

 

उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 3 घंटों के दौरान एक गहरे अवसाद में कमजोर होने की संभावना है।