सुशांत सिंह राजपूत और दिशा की हत्या की गई- पूर्व सीएम महाराष्ट्र

, ,

   

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत आत्महत्या नहीं, जबकि हत्या का मामला है।

 

नई दुनिया पर छपी खबर के अनुसार, नारायण राणे ने मुंबई पुलिस एवं महाराष्ट्र सरकार पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुशांत और दिशा दोनों की हत्या हुई है और इन दोनों मामलों की जांच एक-दूसरे से जोड़कर ही की जानी चाहिए।

 

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत केम मामलेम में मुंबई पुलिस पहले से सवालों के घेरे में है। सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने सुशांत की मौत से सिर्फ 6 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी, लेकिन इन दोनों मौत की सही जांच न करने के आरोप मुंबई पुलिस पर लग रहे हैं।

 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने मंगलवार को इन दोनों ही मामलों को हत्या का मामला बताते हुए राज्य सरकार एवं मुंबई पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

राणे ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या हुई है।

 

उसकी ऑटोप्सी रिपोर्ट में उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। मुंबई पुलिस चुप्पी साथ कर उन लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है, जो दोषी हैं।

 

राणे ने आरोप लगाया कि दिशा सालियान का परिवार काफी दबाव में है। जब मुंबई महानगरपालिका एक IPS अधिकारी को क्वारंटाइन कर सकती है, तो दिशा का परिवार कैसे बोल सकता है।

 

राणे ने कहा कि जब जरूरत होगी, वह दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंधित अधिकारी के सामने पेश करेंगे, और उस मंत्री का नाम भी बताएंगे, जो आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। जब वह गिरफ्तार होगा, तो उसका नाम उसकी तस्वीर के साथ अपने आप सामने आ जाएगा।

गौरतलब है कि दिशा सालियान एवं सुशांत सिंह राजपूत दोनों मामलों में सत्तारूढ़ दल के एक मंत्री का भी नाम उछल रहा है।

 

हालांकि मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह एक दिन पहले ही इसका खंडन कर चुके हैं, लेकिन नारायण राणे ने सवाल किया कि 13 जून की रात सूरज पंचोली की पार्टी में इकट्ठा हुए लोगों से पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है? डीनो मोरिया कौन है? उसका घर सुशांत के घर से थोड़ी ही दूर है।

 

कई मंत्री डीनो के घर जाते हैं। 13 जून को भी पार्टी खत्म होने के बाद सब लोग डीनो के घर से सुशांत के घर की ओर गए।

 

सुशांत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती पर राणे ने कहा कि वह इस मामले में संदेह के घेरे में है। वह सुशांत के साथ रहती थी, लेकिन अब वह अपना फोन बंद करके गायब है।

 

राणे ने यह सवाल भी उठाया कि सुशांत को 20 दिन से धमकियां कौन दे रहा था? वह रोज अपने सिम कार्ड बदल रहा था। इस बात की जांच क्यों नहीं की जा रही है?