सुशांत सिंह राजपूत केस को सुप्रीम ने CBI को सौंपा!

, ,

   

सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मौत की जांच सीबीआई को सौंप दी है।  कोर्ट ने मुंबई पुलिस को आदेश दिया है कि वह केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को उपलब्ध कराए।

 

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में पटना में दर्ज केस मुंबई ट्रांसफर करने के लिये एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

 

दो राज्यों के बीच उलझे इस मामले पर 11 अगस्त को सुनवाई पूरी हुई थी और फैसला सुरक्षित रखा गया था। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

 

 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम एक पोस्ट किया था।

 

श्वेता ने महाभारत की तस्वीर को शेयर किया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण रथ चला रहे हैं और अर्जुन अपने धनुष को संभाले हुए हैं। श्वेता ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलिए शरणागति।

 

सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना में दर्ज करायी इस FIR में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित 6 व्यक्तियों पर अप ने बेटे को खुदकुशी के लिए मजबूर करने सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं।

 

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच कर रही है।