राज्यपाल बनाए जाने की खबर को सुषमा स्वराज ने खारिज किया!

,

   

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के ट्वीट से सोमवार को भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किये जाने की अटकलें शुरू हो गयीं थीं जो बाद में गलत साबित हुईं।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, सुषमा स्वराज ने इस तरह की खबरों को ट्वीट कर खारिज कर दिया, वहीं हर्षवर्धन ने भी अपने ट्वीट को एक घंटे के भीतर हटा लिया। हर्षवर्धन ने पहले ट्वीट कर सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने पर बधाई दी थी। लेकिन बाद में उसे हटा दिया था।

हर्षवर्धन के ट्वीट केके करीब एक घंटे बाद ही सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर नियुक्ति की खबर को गलत बता दिया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा ‘‘आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर मेरी नियुक्ति की खबरें सच नहीं हैं।’’ गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने भी इन खबरों को खारिज कर दिया।