गौतम गंभीर के खिलाफ़ लड़ रही AAP उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में उतरी स्वारा भास्कर!

,

   

आतिशी मार्लेना, आम आदमी पार्टी के टिकट पर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनकी टक्टर क्रिकेट से राजनीति में आए भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर से है। आतिशी इनदिनों अपने चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर से लेकर गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी तक आतिशी के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं। दिल्ली में छठे चरण के लिए 12 मई को वोटिंग होनी है।

उससे पहले तमाम दिग्गज चुनाव मैदान में अपना पूरा दम-खम दिखाने में जुटे हुए हैं। गौतम गंभीर के सेलिब्रिटी स्टेट्स के सामने आतिशी के लिए भी सेलिब्रिटी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

हालांकि, आतिशी का खुद ही मानना है कि जनता स्टार नहीं बल्कि ऐसा प्रतिनिधि चाहती है जो हमेशा उनके लिए तत्पर हो। ऑक्सफॉर्ड ग्रेजुएट आतिशी, इस सीट पर कांग्रेस को नहीं, बल्कि भाजपा को अपना मुख्य प्रतिद्वंदी मानती है।

37 साल की आतिशी मार्लेना ने हालांकि इनदिनों अपने नाम से ‘मार्लेना’ हटा लिया है लेकिन आधिकारिक तौर पर यह उपनाम अभी भी उनके साथ लगा हुआ है। आतिशी, भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर को ‘नौसिखिया ‘करार दे चुकी हैं।

हाल ही में उन्होंने कहा था कि जनता बड़ी हस्तियों को देखना तो चाहती है लेकिन प्रतिनिधि नहीं बनाना चाहती है। आतिशी के लिए मंगलवार को स्वरा भास्कर और जिग्नेश मेवानी ने चुनाप प्रचार किया है।

स्वरा ने आतिशी के लिए पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में प्रचार किया। स्वरा इससे पहले बेगूसराय में कन्हैया कुमार के लिए भी प्रचार कर चुकी हैं।