तबरेज़ अंसारी को इसलिए मारा गया क्योंकि उसका नाम तबरेज़- ओवैसी

,

   

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में मजबूती से अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मस्लिमीन के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रहे असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की बी टीम के आरोपों पर सफाई देते हुए महागठबंधन पर जोरदार हमला किया है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, ओवैसी ने कहा है कि झामुमो हमें भाजपा की बी टीम कहती है। हम भाजपा की बी टीम नहीं हैं। झामुमो ही भाजपा की बी टीम है। झामुमो भाजपा के साथ झारखंड में सरकार बना चुकी है। भाजपा से डरकर झामुमो समर्थन कर देता है।

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के फूलजोरी मैदान में शनिवार को एआईएमआईएम सुप्रीमो सह हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

वे गांडेय विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी इंतेखाब अंसारी के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगने पहुंचे थे। ओवैसी ने भाजपा व झामुमो को निशाने पर रखा। कहा कि हेमंत सोरेन हमें भाजपा की बी टीम कहते हैं।

जबकि चुनाव के बाद उनकी पार्टी खुद भाजपा से डरकर उसका समर्थन कर देती है। वे भाजपा के साथ एक बार झारखंड में सरकार भी चला चुके हैं। कोनार नहर घोटाले व कंबल घोटाले को लेकर ओवैसी ने झारखंड की भाजपा सरकार पर हमला किया। कहा-झारखंड देश का ऐसा राज्य है जहां चार सौ करोड़ की सिंचाई योजना को चूहे कतर देते हैं।

उन्होंने झारखंड में बढ़ रही मोब्लिंचिंग की घटनाओं पर कहा कि तबरेज इसलिए मारा गया क्योंकि उसका नाम तबरेज था। कहा कि मॉब लिंचिंग की घटनाओं का शिकार मुसलमान ही होते आए हैं।

इसमें मुसलमानों को ही टारगेट किया जाता है। नागरिकता संशोधन बिल पर उन्होंने कहा कि यह संविधान के खिलाफ है। यह लोगों के हित में नहीं है। जनसभा में भारी संख्या में लोगों का जुटान हुआ था।