मस्जिद अल हरम और मस्जिद-ए- नबवी तरावीह नमाज़ सहित सभी तरह की इबादत को किया गया निलंबित!

, ,

   

सऊदी अरब के मक्का और मदीना स्थित दो बड़ी मस्जिदों में रमजान के पवित्र महीने के दौरान नमाज नहीं होगी।

 

 

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, साउदी प्रशासन ने रमजान का पवित्र महीना शुरू होने से ठीक पहले इस रोक को आगे बढ़ा दिया है।

 

 

 

अरब न्यूज के मुताबिक साउदी अरब ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए मक्का स्थित ग्रांड मस्जिद और मदीना स्थित प्रोफेट मस्जिद में रमजान के दौरान नमाज़ पढ़ने पर रोक लगा दी है।

 

 

 

दोनों प्रमुख मस्जिदों के प्रेसिडेंट जनरल शेख डॉ.अब्दुलरहमान बिन अब्दुलअजीज अल सुदैस ने ट्वीट कर बताया कि मक्का की मस्जिद अल-हराम और अल मस्जिद अल-नबावी में रमजान के दौरान लाउड स्पीकर पर अदान की जाएगी, लेकिन इन मज्दिों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

 

 

 

बता दें कि साउदी अरब ने 19 मार्च से ही देश की मस्जिदों में नमाज अता करने पर रोक लगा दी है।

 

 

 

इसके साथ ही सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज बिन अब्दुल्ला अल अल-शेख ने लोगों से अपील की है कि इस महामारी से बचने को लेकर अगले हफ्ते से शुरू होने वाले रमजान के महीने में लोगों से ‘तरावीह’ की नमाज के साथ ही ईद की नमाज को भी घर पर ही पढ़ें। ताकि सऊदी में कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मक्का मदीना की दो पवित्र मस्जिदों में इस बार नमाज और तरहवी भी नहीं होगी।

 

सऊदी अरब सरकार ने कोरोना वायरस के घातक प्रकोप को देखते हुए मक्का और मदीना में इस बार यह फैसला लिया है कि नमाज और तरहवी नहीं होगी। इससे पहले मक्का मदीना में 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया था। वही कोरोना वारस के चलते अभी यहां की यात्रा पर रोक लगी हुई है।

 

जानकारी के लिए बता दे कि यहां की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा रखी है तो वही उम्र और हज को भी प्लान निलंबित कर दिया गया है आवश्यक वस्तुओं को खरीद के लिए हुए स्थानीय लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

 

जानकारी के लिए बता दें कि रमजान का महीना 24 अप्रैल या 25 अप्रैल से शुरू हो जाता है अगर 23 अप्रैल को चांद दिखता है तो पहला रोजा 24 अप्रैल को होगा और अगर 24 को दिखता है तो 25 अप्रैल को पहला रोजा रखा जाएगा। सुबह की सेहरी 3 बजकर 55 मिनट पर होगी। जबकि इफ्तार शाम 6 बजकर 33 मिनट पर होगी।

 

बता दें कि हर साल 10 दिन पहले रमजान शुरू हो जाते हैं रमजान के बीच 10 दिनों का अंतर होता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 29 से 30 दिन का महीना होता है। वही अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 30 से 31 दिन का महीना रोजों में होता है।

 

सऊदी अरब में कोरोना वायरस से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं दो हजार से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में है। जानकारी के लिए बता दे कि यहां की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा रखी है।

 

तो वही हज को भी यात्रा को निलंबित कर दिया गया है। आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए स्थानीय लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।