कोविड-19: पिछले 24 घंटे में तेलंगाना में 1, 015 नये मामलें!

, ,

   

तेलंगाना में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में केवल 1,015 नये मामले दर्ज किये गये। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,54,666 हो गई हैं।

 

साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

 

बुलेटिन के अनुसार, एक दिन में 3 मरीजों की मौत हो गई हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,393 हो गई हैं।

 

एक दिन में 1,716 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। इस तरह अब तक 2,35,950 मरीज ठीक हो गये।

 

बुलेटिन में बताया गया है कि इस समय तेलंगाना में 17,323 सक्रिय हैं। 14,694 मरीज आइसोलेशन में हैं।

 

24 घंटे में 40,603 टेस्टिंग किये गये। इस तरह अब तक 47,70,004 टेस्टिंग हो गये हैं। तेलंगाना मृत्युदर 0.54 और रिकरवरी दर 92.65 हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि जीएचएमसी में 172, रंगारेड्डी में 98, मेडचल में 97, भद्राद्री कोत्तागुडेम में 80, नलगोंडा में 57, खम्मम में 48, करीमनगर में 46, संगारेड्डी में 42 और वरंगल शहरी में 41 नये मामले दर्ज किये गये हैं।

 

आंध्र प्रदेश में कोरोना के नये मामले 1,732 दर्ज किये गये। पिछले चौबीस घंटे में 70,405 लोगों के रक्त के सैंपल लिये गये।

 

राज्य में कुल 6,828 कोविड से संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 1,761 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।