तेलंगाना में एक बार फिर कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 873 नये केस दर्ज किये गये। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,63,526 हो गई हैं।
साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
बुलेटिन के अनुसार, एक दिन में 4 मरीजों की मौत हो गई हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई हैं।
एक दिन में 1,296 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। इस तरह अब तक 2,50,453 मरीज ठीक हो गये।
बुलेटिन में बताया गया है कि तेलंगाना में इस समय 11,643 सक्रिय हैं। 9,345 होमआइसोलेशन में हैं। शनिवार को 41,646 टेस्टिंग किये गये।
इस तरह अब तक 51,34,335 परीक्षण किये गये। तेलंगाना में मृत्यु दर 0.15 और रिकवरी दर 940.03 है।जीएचएमसी में 152 नये मामले दर्ज किये गये हैं।
दूसरी ओर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में कोरोना के 24 घंटे में 1,160 नये केस दर्ज किये गये। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,61,092 हो गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
बुलेटिन के अनुसार, एक दिन में 7 मरीजों की मौत हो गई हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,927 हो गई हैं।
एक दिन में 1,765 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। इस तरह अब तक 8,39,395 मरीज ठीक हो गये।
बुलेटिन में बताया गया है कि 14,770 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 68,307 कोरोना टेस्टिंग किये गये है। इसके साथ ही अब तक 95,43,177 टेस्टिंग हो चुके हैं।