तेलंगाना में कोरोना ने लोगों की बेचैनी और बढ़ा दी है। दिनोंदिन नये मामले की बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को कोविड-19 के 55 नये मामले दर्ज किये गये। इसके साथ ही प्रदेश में संख्या बढ़कर 1,509 हो गई है। इनमें 52 प्रवासी मजदूर हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को दर्ज किये गये मामलों में जीएचएमसी में 44 हैं। इसके अलावा 8 प्रवासी मजदूर, संगारेड्डी जिले में 2 और रंगारेड्डी जिले में एक मामला दर्ज किये गये है। शनिवार को 12 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब तक 971 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो गये हैं। प्रदेश में 34 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय प्रदेश में 504 मामले सक्रिय है।
बुलेटिन में यह भी बताया गया कि किंग कोठी वैद्य विधान परिषद अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके चलते अधिकारी उसके करीबियों को पता लगाने में जुट गई है।
इसी क्रम में मादन्नापेट में एक अपार्टमेंट में एक व्यक्ति और उसके 11 महीने के बेटे को कोरोना संक्रमित हुआ। इसके चलते अधिकारियों ने अपार्टमेंट में 50 लोगों के नमूनों की टेस्टिंग की। इन में 25 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
हाल ही में इस अपार्टमेंट 11 महीने का जन्म दिवस मनाया गया। इस दौरान अनेक रिश्तेदार जन्म दिवस कार्यक्रम में भाग लिये। कहा जा रहा है कि कोरोना के संक्रमित व्यक्तियों के भाग लेने के कारण ही कोरोना संक्रमित हुआ है। इसके अलावा अपार्टमेंट रह रहे अन्य लोंगों में भी कोराना संक्रमित हुआ है इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
इसके अलावा मादन्नापेट के कुर्मागुडा में 70 साल के एक वृद्ध को भी कोरोना संक्रमित हुआ है। शनिवार को मादन्नापेट में एक अपार्टमेंट 25 लोगों में कोरोना संक्रमितों की समाचार से पूरा शहर कांप उठा। पूरे शहर में इस बात को लेकर चर्चा होती रही। इसके अलावा हैदराबाद जिले में 168 और रंगारेड्डी जिले में 59 परिवारों में कोरोना के मामले दर्ज किये गये है। मगर अधिकारियों की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।