देश में कोरोना वायरस से तीसरी मौत की खबर है। आज सुबह मुंबई में कोरोना वायरस से प्रभावित एक महिला की मौत हो गई।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, इस महिला की उम्र 64 वर्ष बताई जा रही है। यह महिला मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती थी।
यह महाराष्ट्र में कोरोना से हुइ पहली मौत है। इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय शख्स की भी कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी।
भारत में इस वक्त कोरोना का सबसे बड़ा चैलेंज महाराष्ट्र में बताया जा रहा है।
मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गए हैं।
मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि ग्रुप टूर पर रोक लगाई। पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आए हैं।