कोविड-19: पुरी दुनिया में मौत का आंकड़ा 53 हजार के पार, दस लाख लोग संक्रमित!

, ,

   

दुनिया भर में कोरोना वायरस का तांडव जारी है। इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब 10 लाख को पार कर गई है। वहीं 53 हजार से ज्यादा लोग कोविड—19 के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, यह वायरस यूरोप और अमेरिका के लिए काल बनकर आया है। अमेरिका में इस वायरस के चलते 6000 लोगों की जान चली गई है।

 

दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं जहां अब तक 13,915 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं पड़ौसी देश स्पेन में भी 10 हजार से भी ज्यादा जानें चली गई हैं।

 

कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े प्रदान करने वाली वेबसाइट वर्डोमीटर के अनुसार शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,015,059 हो गई है।

 

इसमें सबसे ज्यादा संख्या अमेरिका की है। यहां पर 2 लाख 44 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इटली में 115,242 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हो चुके हैं।