कश्मीर का मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी और हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू मारा गया। पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के बेगपोरा गांव में रियाज नायकू को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराया।
ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, ये वही गांव है जहां रियाज नायकू पैदा हुआ था। यहीं पर उसका परिवार रहता है। आतंकी रियाज नायकू A++ कैटिगरी का आतंकी था।
सुरक्षाबलों को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उसके ऊपर सेना ने 12 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। इससे पहले चार बार सुरक्षा बलों को चकमा देकर रियाज नायकू निकल गया था।
नायूक को मारने के लिए सुरक्षाबलों ने खास प्लान बनाया था। आपको नायकू के खात्मे की इनसाइड स्टोरी बताते हैंं।
इससे पहले नायकू चार बार सुरक्षा बलों को चकमा देकर निकल गया था। एक बार त्राल में सुरंग बनाकर सुरक्षाबलों को चकमा देकर निकल गया था लेकिन इस बार उसकी कब्र उसके ही गांव में बन गई।
कश्मीर में हिज़्बुल मुजाहिदीन का चीफ थाा। 12 लाख रुपये का इनाम था। साल 2012 में 33 साल की उम्र में हिज़्बुल का कमांडर बनाा।
सब्ज़ार के मारे जाने के बाद हिज़्बुल का कमांडर बना। 2017 में ज़ाकिर मूसा के अलग होने पर हिज़्बुल को एकजुट किया।