दिल्ली हिंसा पर ट्रम्प ने दिया बड़ा बयान, कहा..?

,

   

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में मंगलवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप से दिल्ली हिंसा पर सवाल पूछा गया।

 

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है। भारत एक शानदार देश है।

 

 

 

यहां के लोग लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं जोकि गर्व की बात है। भारत में हमें बहुत आंनद आया डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत में हमें बहुत आंनद आया है।

 

 

 

हमारी यहां पर शानदार बैठकें हुईं हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत हमें जैसे पहले पसंद करता था इस बार उससे अधिक पसंद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेरे बीच एक बेहतरीन रिश्ता है। पीएम मोदी और मैंने धार्मिक स्वतंत्रता पर चर्चा की है।

 

 

 

सीएए भारत का आंतरिक मामला डोनाल्ड ट्रंप कहा कि पीएम मोदी धार्मिक स्वतंत्रता पर भरोसा करते हैं। मैंने पीएम मोदी के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर चर्चा की है। ट्रंप ने यह भी कहा कि मुझे दिल्ली में हिंसा के बारे में जानकारी मिली। लेकिन इस पर पीएम मोदी से कोई चर्चा नहीं की है।

 

 

 

सीएए भारत का फैसला है और यह आंतरिक मामला है। भारत इस पर सही फैसला लेगा। भारत में कई देशों की तुलना में धार्मिक आजादी है। पीएम मोदी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता मिले।

 

 

 

पीएम मोदी ने इसके लिए कड़ी मेहनत भी की है। मध्यस्थता करने में मुझे खुशी होगी डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मध्यस्थता को लेकर भी बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कश्मीर दो देशों का मामला है। यदि जरूरत पड़ी तो हम मध्यस्थता करेंगे।

 

 

 

मुझे मध्यस्थता करने में मुझे खुशी होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पीएम नरेंद्र मोदी दोनों से ही मेरे रिश्ते अच्छे हैं।

 

 

 

हमने बगदादी का खात्मा किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ यूएस के शांति समझौते पर कहा कि हां मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से इस मसले पर बातचीत की है। मुझे लगता है कि भारत को भी इसपर ध्यान देना चाहिए।

 

 

 

हम इसके काफी नजदीक हैं। इसके लिए सभी खुश भी हैं। ट्रंप ने इसके अलावा कहा कि ईरान और सीरिया को मिलकर आईएसआईएस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

 

 

 

हम इस्लामिक आतंकवाद को रोकने के लिए कार्य कर रहे हैं। बगदादी का हमने खात्मा किया है।