अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती कराया गया!

, , ,

   

बीते दिन अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा के ऊपर एक शख्स द्वारा चाकू से वार करने का मामला सामने आया था।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, इस मामले के आरोपी का पता पुलिस ने लगा लिया है। हालांकि फिलहाल शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है क्योंकि वो इस समय अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने दी है।

 

पुलिस ने बताया कि मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर पालघर जिले में वसई के एक अस्पताल में आरोपी का पता चला है।

 

पुलिस को ये पता चला है कि यहां आरोपी योगेश महिपाल अपना इलाज करवा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, ‘आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह अस्पताल में उपचार करा रहा है।’

 

वहीं थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) समेत विभिन्न प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी बीते दिन ही दर्ज कर ली गई है।

 

वहीं मालवी पर हमला होने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां अभी भी अभिनेत्री का इलाज चल रहा है।