उद्धव ठाकरे सरकार में चार मुसलमानों को बनाया गया मंत्री!

, ,

   

ठाकरे के नेतृत्व में चल रही महा विकास अघाडी सरकार के मंत्रिपरिषद का आज पहला विस्तार हो गया। इनमें चार मुस्लिमों को बनाया गया मंत्री।

 

इंडिया टीवी न्यज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, शिवसेना के एकलौता मुस्लिम विधायक अब्दुल सत्तार, एनसीपी के नवाब मलिक और हसन मुश्रीरीफ और कांग्रेस के असलम शेख को बनाया गया मॉंत्री।

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर एक बजे विधान भवन (राज्य विधानसभा) में शुरू हुआ जहां कुल 35 मंत्रियों ने शपथ ली।

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार (MVA) का गठन 28 नवंबर को हुआ था।

कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई तथा राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने 28 नवंबर को ठाकरे के साथ शपथ ली थी।

महाराष्ट्र में मंत्री पद की अधिकतम संख्या 43 निर्धारित है। मंत्रिपरिषद में राज्य के कुल विधायकों में से केवल 15 प्रतिशत विधायकों को शामिल किया जा सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर चुनाव पूर्व के गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के साथ बात बिगड़ने के बाद शिवसेना ने पिछले महीने कांग्रेस और NCP के साथ हाथ मिलाकर राज्य में सरकार बनाई थी।