यूपी केबिनेट मंत्री की कोविड-19 से मौत!

,

   

कोरोना वायरस से उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का लखनऊ में निधन हो गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का बीते कई दिनों से इलाज चल रहा था वो कोरोना पॉजिटिव थीं।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, रविवार सुबह उनका दुखद निधन हुआ है। मैं श्रीमती कमल रानी वरुण के दुखद निधन पर उनके प्रति कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

 

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या का दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे थे।

 

आपको बता दे कि बीते दिनों प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें संजय गांधी पीजी मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेस में आइसोलेट किया गया था।

 

मंत्री जी की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव थी। वह ठीक हो गयी। प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी एक-दो दिन में डिस्चार्ज होने वाली थी।

 

ज्ञात हो कि 2017 में कमल रानी कानपुर के घाटमपुर सीट से चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने इस सीट पर विजय प्राप्त की है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा व लगन को देखते हुए 2019 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। वह योगी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं।