VIDEO: अभिनेत्री मलाइका अरोरा ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया अपना 46वां जन्मदिन, देखें वीडियो!

   

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने अपना जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया। उन्होंने मंगलवार की रात मुंबई में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया।

वह अपनी अद्भुत शैली में डांस फ्लोर पर थिरकती नजर आई। इस दौरान उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर भी नजर आए।

मलाइका व अर्जुन के प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम पर साझा किए एक वीडियो में दोनों को मस्ती करते हुए देखा।

वह दोनों अलग-अलग वीडियो में दिखाई दिए, लेकिन दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब देखी गई, जिसमें वह एक साथ दिखे।

कई फैन क्लबों ने पार्टी के वीडियो साझा किए। एक वीडियो में, अभिनेत्री को ‘कौन नचदी गाने’ पर नाचते हुए देखा जा सकता है। अपने खास दिन के लिए मलाइका ने सिल्वर ड्रेस पहनी थी।

करीना और करिश्मा कपूर से लेकर अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना और यहां तक कि श्वेता बच्चन नंदा तक, सभी ने बर्थडे पार्टी में शिरकत की। अनन्या पांडे के साथ अर्जुन कपूर की बहन जान्हवी कपूर और चचेरी बहन शनाया कपूर भी पार्टी में मौजूद थीं।

मलाइका की बर्थडे पार्टी में अर्जुन कपूर ने भी जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर कई फैन क्लबों द्वारा साझा किए गए वीडियो में, अभिनेता को अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रॉपर पटोला रिडक्स गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है। देखें वीडियो:

इस दौरान अभिनेत्री करीना कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी मौजूदगी दर्ज कराई।

करीना ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं मलाइका।”

मलाइका ने कहा, “यह पिछले 6-7 वर्षो में पहली बार है कि मैं यहां शहर में हूं। इसलिए मैंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया।